डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल : यह स्मारक लगभग 107 एकड़ (4 लाख, 33 हजार 417 वर्ग मीटर) में फैला है ।
मान्यवर श्री कांशीराम जी ग्रीन (इको) गार्डेन एवं जनसुविधा परिसर : अण्डाकार आकार का सेन्ट्रल माउण्ड, लाॅन, विशिष्ट प्रजातियों के वृक्ष, कैक्टस, झाडि़यां व लताएं मनभावन दृश्य ।
डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल से सम्बद्ध अन्य वाह्य क्षेत्र : डा0 भीमराव अम्बेडकर गोमती पार्क व म्यूजिकल फाउण्टेन भी यहां आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र है।
बौद्व विहार शान्ति उपवन : वी0आई0पी0 रोड पर शारदा नगर के समान्तर तथा शारदा नहर के दूसरे किनारे पर लगभग 1.2 कि0मी0 लम्बाई, 32.5 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया गया है।