स्मारकों, संग्रहालयों, संस्थाओं, पार्कों व उपवनों आदि की प्रबन्धन, सुरक्षा एवं अनुरक्षण समिति, लखनऊ, उ.प्र.
लखनऊ में वर्तमान में डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल का वाह्य क्षेत्र, मा0 कांशीरामजी ग्रीन ईको गार्डेन, मा0 कांशीराम जी स्मारकस्थल, बौद्ध विहार शांतिउपवन, तथा रमाबाई अम्बेडकर रैली स्थल तथा उससे सम्बन्धित क्षेत्र (मान्यवर श्रीकांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल एवं पार्क, पार्किंग स्थल पी-4) निर्मित किये गये हैं।राजधानी के इन स्मारकों के अतिरिक्त जनपद गौतमबुद्ध नगर में डी0एन0डी0 फ्लाईओवर के निकट विकसित पार्क, ग्रेटर नोयडा अथारिटी द्वारा ग्राम बादलपुर में निर्मित गौतमबुद्धा पार्क एवं बाबासाहब अम्बेडकर पार्क का प्रबन्धन, सुरक्षा एवं अनुरक्षण भी समिति द्वारा किया जा रहा है।
डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल से सम्बद्ध अन्य वाह्य क्षेत्र : डा0 भीमराव अम्बेडकर गोमती पार्क व म्यूजिकल फाउण्टेन भी यहां आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र है।
डा0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल : यह स्मारक लगभग 107 एकड़ (4 लाख, 33 हजार 417 वर्ग मीटर) में फैला है ।
मान्यवर श्री कांशीराम जी ग्रीन (इको) गार्डेन एवं जनसुविधा परिसर : अण्डाकार आकार का सेन्ट्रल माउण्ड, लाॅन, विशिष्ट प्रजातियों के वृक्ष, कैक्टस, झाडि़यां व लताएं मनभावन दृश्य ।
बौद्व विहार शान्ति उपवन : वी0आई0पी0 रोड पर शारदा नगर के समान्तर तथा शारदा नहर के दूसरे किनारे पर लगभग 1.2 कि0मी0 लम्बाई, 32.5 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया गया है।
स्मारकों, संग्रहालयों, संस्थाओं, पार्कों व उपवनों आदि की प्रबन्धन, सुरक्षा एवं अनुरक्षण समिति, लखनऊ, उ.प्र.