स्मारकों, संग्रहालयों, संस्थाओं, पार्कों व उपवनों आदि की प्रबन्धन, सुरक्षा एवं अनुरक्षण समिति, लखनऊ, उ.प्र.

(Type a title for your page here)

स्मारकों, संग्रहालयों, संस्थाओं, पार्कों व उपवनों आदि की प्रबन्धन, सुरक्षा एवं अनुरक्षण समिति, लखनऊ, उ.प्र.

डा0 भीमराम अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल से सम्बद्ध अन्य वाह्य क्षेत्र

संक्षिप्त परिचय
  • गोमती नदी के दक्षिणी तट पर लगभग 22 एकड़ (86460 वर्गमीटर) के विशाल क्षेत्र में दो बड़े भव्य द्वार है एवं पार्क के भीतर संविधान निर्माता बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर की भव्य प्रतिमा, 676.50 वर्गमीटर (22 मीटर ग 30.75 मीटर) छतरी (कैनोपी) के मध्य में स्थापित है। बाबा साहेब की इस भव्य प्रतिमा का अनावरण माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के कर-कमलों द्वारा दिनांक 06 दिसम्बर सन् 2010 को सादे किन्तु आकर्षक कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ। इस छतरी के दोनों तरफ फूलों की व्यापक बागबानी, क्षेत्र को सम्पूर्णता व सुन्दरता प्रदान करते हैं।
  • सम्बन्धित ‘डा0 भीमराव अम्बेडकर गोमती पार्क’ के मध्य में म्यूजिकल फाउण्टेन है, जिसके मध्य फूल का व्यास (डायमीटर)38.20 मीटर है, जो आस-पास के मनोरम दृश्य वातावरण को अत्यन्त सुन्दरता प्रदान करता है तथा पर्यटकों को भाव-विभोर व आनन्दित करता है।
  • डा0 भीमराव अम्बेडकर गोमती पार्क व म्यूजिकल फाउण्टेन भी लखनऊ के लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का एक प्रमुख केन्द्र है।
कार्य संचालन हेतु विभिन्न जोनों का वर्णन

जोन-1 डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल का जनसुविधा परिसर एवं प्रशासनिक भवन

जोन-2 डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर गोमती बुद्ध विहार, महात्मा गौतम बुद्ध की चैमुखी प्रतिमा एवं विकसित बन्धा।

जोन-3 सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल, समतामूलक चैक पर प्रतिमाएं, फाउण्टेन एवं विकसित क्षेत्र।

जोन-4 महात्मा गौतम बुद्ध की चैमुखी प्रतिमाएं।

जोन-5 सैण्ड स्टोन के फाउण्टेन एवं प्रतिमाएं।

जोन-6 डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रमिमाएं, मुख्य प्रशासनिक कार्यालय एवं फाउन्टेन।

नियंत्रणाधीन विभिन्न विभागों का विवरण

  • सिविल/सैनिटेशन
  • विद्युत/यांत्रिक
  • जनसम्पर्क एवं टिकटिंग
  • कलाकृतियां
  • उद्यान